आगरालीक्स…आगरा में ज्वेलर्स के इकलौते 5 साल के बेटे का किडनैप. पुलिस ने 8 घंटे में किया बच्चे को बरामद…दो युवक उठा ले गए थे…देखें वीडियो और पढ़े पूरी घटना
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गढ़ी चांदनी में ज्वैलर्स के इकलौते पांच साल के बेटे को पुलिस ने किडनैपिंग के 8 घंटे बाद बरामद कर लिया है. दोपहर डेढ़ बजे बच्चे का किडनैप किया गया था और 8 घंटे बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया. बच्चा दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी दो युवक पास आए और उसे अपने साथ ले गए. इसकी जानकारी होते ही पुलिस अलर्ट हो गई और कई टीमों का गठन कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई. सीसीटीवी में भी एक युवक बच्चे की उंगली पकड़ ले जाता दिख रहा था. थोड़ी दूरी पर दूसरा युवक एक्टिवा लेकर आता है और दोनों बच्चे को लेकर फरार हो जाते हैं.
एत्माद्दौला में गढ़ी चांदनी है. यहां सोनू रहते हैं जिनकी राधे ज्वैलर्स नाम से दुकान है. शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सोनू का पांच साल का बेटा जय घर के बाहर खेल रहा था. तभी एक व्यक्ति् बच्चे के पास आया और उसका हाथ पकड़कर अपने साथ ले गया. घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई. तलाश शुरू की गई है. बच्चे के पिता का कहना है कि अपहरणकर्ता का फोन आया है और फिरौती के ढाई लाख रुपये मांगे गए.
8 घंटे बाद बच्चा मिला, करीबी पर आशंका
पुलिस कमिश्नर के अनुसार बच्चे के पिता ने अपहरणकर्ता को पहचाना है, वह करीबी है. यही वजह है कि बच्चा भी उसके साथ आसानी से चला गया था. अब लगभग 8 घंटे बाद बच्चा सकुशल मिल गया है. उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पुलिस अब किडनैपिंग करने वाले युवकों की तलाश में है.