आगरालीक्स …..Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के प्रोफेसर पर रिसर्च स्कॉलर ने खजुराहे के होटल में तीन दिन तक शारीरिक शोषण करने के लगाए आरोप, हर रविवार को खंदारी परिसर में अपने आफिस में बुलाने, हाथापाई करने और मोबाइल तोड़ने के भी आरोप। पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Research Scholar complaint of Molestation against Professor of DBRAU, Agra#Agra )
आगरा के आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर के एक संस्थान के प्रोफेसर दो साल से पीएचडी कर रही रिसर्च स्कॉलर के को गाइड हैं। रिसर्च स्कॉलर द्वारा थाना न्यू आगरा में दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि प्रोफेसर शादीशुदा हैं इसके बाद भी बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर दो साल से शारीरिक शोषण कर रहे हैं। जब शादी करने के लिए कहा तो टहलाने लगे। धमकी दी कि पीएचडी खतरे में पड़ जाएगी।
खजुराहो और मथुरा के होटल में शारीरिक शोषण करने के आरोप
रिसर्च स्कॉलर का आरोप है कि मध्य प्रदेश के खजुराहो के होटल में शादी का झांसा देकर तीन दिन तक शारीरिक शोषण किया। अभी कुछ दिन पहले मथुरा के होटल में रात में स्टे कराया और शारीरिक शोषण किया।
हर रविवार को आफिस में बुलाते हैं, हाथापाई की
छात्रा का आरोप है कि पिछले दो साल से हर रविवार को खंदारी परिसर में संस्थान में अपने आफिस में दोपहर दो से छह बजे तक बुलाते हैं। शनिवार यानी 25 अक्टूबर को खंदारी परिसर में अपने आफिस में बुलाया। हाथापाई की, मोबाइल छीनने की कोशिश की। दो साल तक शारीरिक शोषण किया और अब शादी करने से साफ इन्कार कर दिया है। धमकी दी है कि करियर बबाज्र्ञद कर दुंगा। थाना न्यू आगरा पुलिस रिसर्च स्कॉलर द्वारा उपलब्ध कराए गए सुबूतों की जांच कर रही है।