आगरालीक्स…आगरा आ रही कार ने यमुना एक्सप्रेस वे पर दो टोल कर्मियों को कुचला. दोनेां की मौत. हंगामा ओर जाम
नोएडा से आगरा आ रही दिल्ली की एक कार ने टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया. दोनों कर्मचारी उस समय डिवाइडर की सफाई कर रहे थे. हादसे में बुरी तरह से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई. गुस्साए टोल कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया और मुआवजा की मांग की. सूचना पर परिजन भी पहुंच गए. अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टमम के लिए भेजा गया.
नोएडा से आगरा की ओर दिल्ली की एक कार आ रही थी. यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 76 पर रविवार दोपहर टोल के दो कर्मचारी बाबू सिंह और सोममवीर डिवाइडर की सफाई कर रहे थे. तभी कार ने उनको टक्कर मार दी. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी नौहझील ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों के शव एंबुलेंस में आ रहे थे यहां टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने एंबुलेंस को रोक लिया और टोल अधिकारियों से मुआवजा की मांग करने लगे. इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ. सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. अधिकारियों के आशवासन के बाद हगामा शांत हुआ.