आगरालीक्स…आगरा की डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन में चौथी बार जिला मंत्री बने रवीन्द्र सिंह राना. मुकेश शर्मा तीसरी बार जिला अध्यक्ष…पूरी कार्यकारिणी
आगरा की डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन में रवीन्द्र सिंह राना को चौथी बार जिला मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा मुकेश शर्मा को तीसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. रविवार को एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं महामंत्री डीपीए उत्तर प्रदेश राजेंद्र कुमार पटेल, चुनाव अधिकारी सतीश चंद्र राजपूत मंडल अध्यक्ष डीपीए मंडल आगरा, सह चुनाव अधिकारी एसपी गौतम जिला अध्यक्ष डीपीए मथुरा की देखरेख में संपन्न कराया गया.
संगठन में राजेश बघेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, योगेश त्यागी संगठन मंत्री, अनिल कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, प्रवीन मिश्रा कोषाध्यक्ष, उमेंद्र सिंह संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उ प्र अध्यक्ष फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश डॉ संदीप बडोला ने समस्त पदाधिकारीगण को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ ग्रहण कराई. जनपद शाखा मुरादाबाद के जिला मंत्री हेमंत चौधरी, जनपद शाखा कानपुर के जिला मंत्री विवेक यादव, चौधरी प्रेम सिंह मथुरा की उपस्थिति विशिष्ट रूप से रही.
जनपद के मुख्य संरक्षक महेश बघेल एवं संरक्षक गण वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, प्रदीप जैन, मुकेश सत्संगी, राम भक्त मिश्रा की उपस्थिति सराहनीय रही. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राजीव उपाध्याय ने किया, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद अध्यक्ष सुभाष बघेल, लाखन सिंह, अनुराग शर्मा, गिर्राज शाक्य, संजय उपाध्याय ,संजय शर्मा, राजकुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, मनोज पचौरी, सौरभ पाल, मुनेंद्र चौधरी, योगेश चौधरी, संजीव तिवारी, विनोद त्यागी, धर्मेंद्र चौधरी, अहिबरन सिंह, नीलू यादव,सत्यवीर सिंह ,अतुल मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, विष्णु अग्रवाल, अलीम कुरैशी, योगेंद्र शर्मा ,मुईन कुरैशी, राम खिलाड़ी उपस्थित रहे.