Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Celebrations to be held from October 31 to November 6 to mark the 150th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel…#agranews
आगरा

Agra News: Celebrations to be held from October 31 to November 6 to mark the 150th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel…#agranews

261

आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे देश में रन फॉर यूनिटी में दौड़ेंगे लोग. सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होंगे आयोजन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के हर जिले में भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर तीन प्रकार की सरदार @150 यूनिटी मार्च पदयात्रा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसको लेकर भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस आगरा में आगरा जिला एवं महानगर की प्रेस वार्ता आयोजित हुई जिसमें प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मीडिया बंधुओ को संबोधित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि यह साल भारत के प्रथम गृह मंत्री श्री बल्लभ भाई पटेल जी का 150 वी जन्म जयंती वर्ष हैं ।इस अवसर पर देश भर में दिनांक 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक हर लोकसभा में पदयात्रा,देश भर में युवा मोर्चा द्वारा रोड यात्रा एवं राष्ट्रीय पदयात्रा आयोजित होगी जो सरदार पटेल के जन्म स्थान करामसद से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक लगभग 150 किलोमीटर की निकाली जाएगी।

जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में इस साल भी 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सरदार पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के बाद दौड़ कार्यक्रम आयोजित करेंगे।दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज और स्थानीय खिलाड़ियों को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।सभी बूथों पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर याद किया जाएगा।शहर के सभी प्रमुखों विद्यालयों,पार्कों,एवं शैक्षिक संस्थानों में रन फॉर यूनिटी,मानव श्रृंखला,निबंध,भाषण,रंगोली,चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।अभियान के सभी आयोजनों में सभी सांसद,विधायक,मेयर,एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर सहयोग करेंगे।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल,पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह,भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,आगरा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया,विधायक पक्षपालिका सिंह,विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जी एस धर्मेश,विधायक भगवान सिंह कुशवाह,विधायक छोटे लाल वर्मा,प्रदीप भाटी,रश्मि धाकड़,संतोष कटारा,उमा शंकर माहोर,आशीष पाराशर,अनिल सारस्वत,मीडिया प्रभारी आगरा महानगर रोहित कत्याल, मीडिया प्रभारी जिला आगरा गौरव सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!