फिरोजाबादलीक्स…ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत. प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में 25 साल के युवक अन्नू की शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है और इसका आरोप अन्नू की प्रेमिका के परिजनों पर लगाया है. इसको लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया.
परिजनों ने रविवार सुबह चंद्रवावर गेट पुल के पास जाम लगाने का प्रयास किया जिसकी सूचना पर थाना दक्षिण और लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है.