आगरालीक्स…. आगरा में बीच चौराहे दो छात्राओं बॉय फ्रेंड को लेकर भिड गई, लात घूंसे चले और बाल खींचे, 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा, छात्राओं की लडाई का वीडियो वायरल हो गया है।
मामला गुरुवार का बताया जा रहा है, दोपहर के समय आगरा के हरीपर्वत चौराहे के पास बस के इंतजार में एक कोचिंग सेंटर की दो छात्राएं खडी हुई थी, वहां और भी लोग थे। उन दोनों में बॉय फ्रेंड को लेकर विवाद हो गया, एक दूसरे पर छात्राएं आरोप लगाकर लडने लगी, एक छात्रा ने दूसरी को सडक पर गिरा लिया और लात घूंसे बरसा दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया, इसके बाद दूसरी छात्रा मारपीट करने लगी, उसने बाल खींच लिए और जमकर लात चलाई, कई बार दोनों छात्राएं गुत्थमगुत्था होने के बाद सडक पर गिर गईं, स्थानीय लोगों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की लेकिन करीब पांच मिनट तक छात्राओं में लडाई होती रही।
एक दूसरे पर बॉय फ्रेंड से नजदीकी बनाने के आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्राएं एक युवक को लेकर लड रहीं थे, इन दोनों छात्राओं के उस युवक से प्रेम संबंध हैं, वे एक दूसरे पर आरोप लगा रहीं थी कि वह मेरा बॉय फ्रेंड है, उससे नजदीकी न बनाएं।
15 मिनट तक यातायात बाधित
हरीपर्वत के व्यवस्त चौराहे पर छात्राओं के आपस में लडने पर करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा, इस दौरान लोगों की भीड भी लग गई, मारपीट और गाली गलौज करने के 15 मिनट बाद छात्राएं चलीं गईं। थाना हरीपर्वत पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।