आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के जिन छात्रों के प्रैक्टिकल छूट गए हैं, उनकी परीक्षाएं एक साथ 20 से 22 सितंबर तक होंगी, इसके लिए विवि प्रशासन ने केंद्र बनाए हैं।
अंबेडकर विवि से संबदध् कॉलेजों में प्रैक्टिकल न होने से हजारों छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया हे। इन सभी छात्रों के प्रैक्टिकल विवि द्वारा एक साथ कराए जाएंगे। विवि में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि 20 से 22 सितंबर तक छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी।
ये बनाए गए केंद्र
आगरा आगरा कॉलेज
हाथरस पीसी बागला कॉलेज हाथरस
मैनपुरी श्री चित्रगुप्त कॉलेज मैनपुरी
एटा जेएलएन कॉलेज एटा
अलीगढ एसवी कॉलेज अलीगढ और डीएस कॉलेज अलीगढ
मथुरा बीएसए कॉलेज मथुरा
फीरोजाबाद सीएल जैन कॉलेज फीरोजाबाद
शिकोहाबाद नारायण कॉलेज