आगरालीक्स…आगरा में 300 से अधिक बालिकाओं ने सीखा सशक्त के लिए आत्मरक्षा का गुर. राष्ट्रीय पदक विजेता डॉ. किरण कश्यप ने सिखाया आत्मरक्षा कौशल
कल्सी इनिशिएटिव्स की ओर से एमपीएस वर्ल्ड स्कूल, आगरा में शनिवार को 300–400 बालिकाओं के लिए एक प्रभावी आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा कौशल सीखाकर उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है. कार्यशाला का संचालन डॉ. किरण कश्यप ने किया जो कि 3rd Dan ब्लैक बेल्ट (ताइक्वांडो), भारत की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय रेफरी (पेंचक सिलट), नेशनल गेम्स पदक विजेता तथा महिला सुरक्षा की प्रख्यात प्रशिक्षक हैं.

कार्यक्रम में लाइव आत्मरक्षा प्रदर्शन, वास्तविक जीवन सुरक्षा तकनीक व जागरूक किया गया. इसके साथ ही श्रेष्ठ 20–25 छात्राओं का सम्मान तो सर्वश्रेष्ठ 25 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया. आयोजन में कल्सी इनिशिएटिव्स की फाउंडर मीनाक्षी कल्सी, डॉ किरण कश्यप, तनीषा कश्यप, को फाउंडर कल्सी इनिशिएटिव्स वंशिका कल्सी, आरुषि कल्सी मौजूद रहे।