आगरालीक्स… आगरा पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक से 6 लाख की लूट उप डाकघर में लूट करने बदमाश दबोचे। जबकि संजय प्लेस में पुलिस चौकी के नजदीक स्थित मोबाइल कैफे से 20 लाख के मोबाइल चोरी हो गए हैं।
आगरा के कमला नगर निवासी किशोर गुप्ता का गांव बीरई में प्रकाश ऑटोमोबाइल के नाम से पेट्रोल पंप है। 16 सितंबर को पंप कर्मी नूर बाबू के साथ कैश जमा करने गए थे। तेहरा में भारतीय स्टेट बैंक शांति निकेतन कॉलेज परिसर में है। कॉलेज का गेट बंद रहता है। पैदल ही अंदर जाना पड़ता है। पंप मालिक ने गाड़ी गेट के पास रोकी। सेल्समैन नूर बाबू गाड़ी से पहले उतरा। एक बैग उसके हाथ में था। वह गेट में घुस पाता इससे पहले चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक बदमाश ने तमंचे की बट से सिर पर प्रहार किया। गोली मारने की धमकी दी और बैग छीन लिया। बदमाश बड़ी फुर्ती से बाइक पर बैठे और भाग लिए। पंप मालिक ने शोर मचाया। कोई पीछा नहीं करे इसलिए बदमाश हथियार लहराते हुए भागे।
18 अगस्त को उप डाकघर में लूट
इससे पहले बिचपुरी के उप डाकघर में बदमाशों ने धावा बोल दिया था और लूट कर फरार हो गए थे। इन्हें भी पुलिस ने पकड लिया है।
14 की रात को संजय प्लेस में 20 लाख की चोरी
हरीपर्वत के संजय प्लेस पुलिस चौकी के सामने गुरुवार की रात को आगरा मोबाईल कैफे की दुकान से 18 से 20 लाख के मोबाईल चोरी कर चोर फरार हो गए, जबकि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे रात होने के कारण बंद थे, जिसका चोरों ने फायदा उठाया। वहीं सुबह सूचना मिलने पर दुकानस्वामी मौके पर पहुच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना हरीपर्वत के क्षेत्र अंतग्रत संजय प्लेस पुलिस चौकी के सामने कमला नगर निवासी अभिषेक अग्रवाल की आगरा मोबाईल कैफे के नाम से दुकान है। वह रोज की तरह गुरूवार रात को दुकान बंद कर अपने घर चले गए। तभी मौका पाकर चोरों ने उनकी दुकान के ताले चटका कर 18 से 20 लाख रुपये तक के मोबाईल पर हाथ साफ कर दिऐं।