Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: BLOs are going door to door in Agra to distribute census forms for SIR..#agranews
आगरा

Agra News: BLOs are going door to door in Agra to distribute census forms for SIR..#agranews

309

आगरालीक्स…आगरा में घर—घर जा रहे गणना प्रपत्र दे रहे बीएलओ. एसआईआर पर डीएम के सख्त आदेश—किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 (एसआईआर) के संचालन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। शत- प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ईआरओ के पास अपने बीएलओ, एईआरओ आदि का सम्पर्क विवरण (मोबाइल नम्बर सहित) उपलब्ध होना चाहिए, ताकि आवश्यक सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि हर दिवस की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए और फील्ड स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं दायित्वपूर्ण है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता तथा तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनसहभागिता को बढ़ावा देने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिक अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकें। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह एसआईआर सर्वे का आरंभ 04 नवंबर को हुआ है जो 04 दिसंबर तक चलेगा, जिसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके बाद अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। डीएम ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं ताकि अंतिम प्रकाशन तक सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो।

जिलाधिकारी ने सुपरवाइजरों, बीएलओ को सख्त चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ की समीक्षा कर बीएलओ के साथ समन्वय बनाते हुए टीम भावना के साथ कार्य करें, प्रत्येक दिवस 100 गणना प्रपत्रों का अपलोड होना अनिवार्य है ताकि कार्यों की प्रगति का वास्तविक मूल्यांकन किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदाताओं में जागरूकता हेतु संवाद करें, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज कराएं। इसी तरह, मृत या स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, संशोधन हेतु फॉर्म-8 और एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में नाम स्थानांतरण हेतु फॉर्म-8A का प्रयोग किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!