आगरालीक्स…आगरा में अवैध खनन व ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग. 26 वाहन जब्त तो 75 वाहनों के काटे चालान…320 वाहनों की की गई चेकिंग
आगरा प्रशासन की ओर से इस समय अवैध खनन, ओवरलोडिंग वाहनेां के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. सीमावर्ती राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है. डीएम के सख्त आदेश हैं. इसी के तहत 24 घंटे में विभिन्न स्थानों पर 320 वाहनों की चेकिंग की गई. इसमें 26 वाहनों को जब्त किया गया तो वहीं 75 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें 54 वाहन वो हैं जिन पर एचएसआपी नंबर प्लेट या तो नहीं थ या उनका नंबर धुंधला था.
डीएम ने रमाडा कट पर पकड़ा ट्रक
जिलाधिकारी जब रमाडा कट पहुंचे तो सामने से गिट्टी भरा ट्रक परिवहन करते मिला, जिलाधिकारी द्वारा पुलिस, परिवहन राजस्व, खनन विभाग की टीमों को सूचना दी गई, टीमों द्वारा तत्परता दिखाते हुए एडीए टोल पर उक्त वाहन को रोक लिया गया, जांच में बिना आईएसटीपी के परिवहन कर रहे वाहन को जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एत्मादपुर, पुलिस, परिवहन,खनन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर छलेसर पुलिस चौकी पर सीज करवाया गया, जिलाधिकारी ने कम समय में टास्क फोर्स टीमों की सक्रियता व तत्परता की सराहना की।साथ ही सभी टीमों को सक्रिय रहने हेतु निर्देशित किया गया.
प्रशासन के अनुसार 8 नवंबर की रात्रि व आज 9 दोपहर तक खनन, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर कुल 320 वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें अनियमितता पाये जाने पर 26 वाहनों को विभिन्न थानों, चौकियों में अवरुद्ध किया गया, इनमें 04 ओवरलोड ईंट ट्रैक्टर भी सम्मिलित है, 21 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही 54 वाहनों पर पर की कार्यवाही वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने पर चालान की कार्यवाही की गई। जनपद में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है।