अलीगढ़लीक्स…. वीडियो देखें आगरा से अलीगढ़ गई बारात में जमकर मारपीट, दूल्हे के चचेरे भाई की मौत। ( Aligarh News: Agra’s Groom 29 year old Cousin died in clash between Barati & Bride relatives#Aligarh)
आगरा के यमुना पार के सीता नगर के रहने वाले राहुल की शादी 14 नवंबर यानी शुक्रवार को अतरौली के गांव जगपुर के रहने वाले रणजीत सिंह की पुत्र निशा से होनी थी, आगरा से लक्ष्मी मैरिज होम, मढ़ौली अतरौली, अलीगढ़ बारात गई थी। बारात के पहुंचने पर उन्हें नाश्ता कराया गया, इसके बाद घुड़चढ़ी हुई, बैंड बाजों की धुन पर नाचते हुए बाराती लक्ष्मी मैरिज होम पर पहुंचे।
लाठी डंडों से बारातियों को पीटा
घुड़चढ़ी होने के बाद मैरिज होम में किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। लाठी डंडे निकल आए, लाठी डंडों से एक दूसरे को पीटा, इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हा राहुल के चचेरे भाई 29 साल के विनय को सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, विनय की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।