मथुरालीक्स…धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा में पहुंची कथावाचक जया किशोरी. जैंत में किया यात्रा ने प्रवेश..
7 नवंबर से शुरू हुई धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा शनिवार सुबह जैंत में पहुंंच गई है. इस पदयात्रा में मशहूर कथावाचक जयाकिशोरी भी पहुंची. एक दिन पहले फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता राजपाल यादव भी इस यात्रा में शामिल हुए थे. यात्रा में पुडरीक गोस्वाी ओर परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख चिदानंद सरस्वती भी शामिल हुए. दोपहर तक यह यात्रा थाना जैंत क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी थी.
शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव ने बाबा बागेश्वर के प्रवचनों और आध्यात्मिक संदेशों को भी सुना. दोनों कलाकारों ने सनातन धर्म के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की. यात्रा के दोरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शाास्त्री की तबीयत कुछ खराब हो गई. वो जमीन पर लेट गए. चिकित्सकों ने बताया कि लगातार चलने से उनके फेफड़ों में धूल भर गई है.
16 को को समापन
यात्रा का समापन 16 नवंबर को बांकेबिहारी मंदिर में ध्वजा चढ़ाने के साथ ही हागा. इस दौरान फिल्म अभिनेता संजय दत्त और अनुपम खेर भी आएंगे.