आगरालीक्स… आगरा में डॉक्टरों ने प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम, उसके इलाज और कैंसर होने के बाद बेहतर जिंदगी जीने की टिप्स दी, आगरा कैंसर सोसायटी द्वारा आयोजित गोष्ठी में यूरोलॉजिस्ट डॉ अविनाश सिंह ने प्रोस्टेट कैंसर के बारे में बताया, उम्र बढने के साथ प्रोस्टेट की समस्या से पेशाब में परेशानी और इलाज न कराने पर प्रोस्टेट कैंसर की आशंका बढने, ऐसे केस में आॅपरेशन और कैंसर के इलाज पर चर्चा की। प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता के लिए 24 सितंबर को एक बाइक रैली भी निकाली जाएगी, यह रैली गुरु द्वारा गुरु का ताल से शाम चार बजे शुरू होकर सदर में समाप्त होगी। इस दौरान डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ विजय बोहरा और रॉयल राइडर्स की टीम मौजूद रही।