आगरालीक्स …आगरा में नवरात्र पर सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के जन्मदिन समारोह का वीडियो ट्रेंड कर रहा है, इस वीडियो में सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया खडे हुए हैं, उनका घेरा बनाए हुए कुछ लोग हैं, उनके हाथ में थाली है और ओम जय जगदीश हरे आरती गा रहे हैं, आरती किसकी कर रहे हैं इसे लेकर लोगों की उत्सुकता बढ रही है। आरती की थाली के साथ ओम जय जगदीश हरे लोग आ रहे हैं, सामने सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया खडे हुए हैं, वे भी ताली बजा रहे हैं।
21 सितंबर को डॉ राम शंकर कठेरिया के जन्म दिन पर विवि के खंदारी स्थित आवास पर सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अलग अलग तरह से लोगों ने बधाई दी, सराफा एसोसिएशन ने 51 किलो की फूलों की माला पहनाई, ढोल नगाडे के साथ स्वागत किया। यहां भाजपा पंजाब के संगठन मंत्री दिनेश जी दिल्ली से बधाई देने के लिए आए, संघ.के प्रांत प्रचारक डा. हरीश जी भाजपा के संगठन मंत्री भवानी सिंह जी, केशव जी गोविंद जी अशोक जी मनमोहन निरंकारी विधायक चौधरी उदय भान सिंह महेश गोयल डा.धर्मेश हेमलता दिवाकर जलेसर के विधायक संजीव दिवाकर भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन शिवशंकर शर्मा प्रमोद गुप्ता गामा दुबे जी श्याम भदौरिया विजय शिवहरे प्रशांत पौनिया डा.पंकज महेंदु जितेंद चौहान ने बधाई दी।
रक्तदान शिविर और भजन संध्या
जन्मदिन समारोह में सुबह रक्तदान शिविर लगा, इसमें 262 यूनिट रक्तदान हुआ, इसके साथ ही रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक विवि के खंदारी परिसर में बधाई देने वाले पहुंचते रहे।
आरती का वीडियो वायरल
जन्मदिन समारोह के अगले दिन से एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसे लेकर तमाम तरह के कमेंट आ रहे हैं, इस वीडियो में आरती की जा रही है और सामने सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया खडे हुए हैं।