आगरालीक्स…आगरा के दिल्लीगेट स्थित डॉ.शिवानी के क्लिनिक परिसर में शुरू हुई सेंटर फॉर री-कंस्ट्रक्टिव एण्ड कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी
ताजनगरी आगरा में अब विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं को पर्सनल लाइफ और निजी अंगों की कई जटिल समस्याओं से निजात मिल सकेगी। दुनिया के विकसित देशों में मौजूद कई निजी अंगों की सौंदर्यगत और स्वास्थ्यगत सुविधाएं अब अपने आगरा में भी मिल सकेंगी। यह संभव हो सकेगा एस्थेटिक गायनेकोलॉजी की दिशा में की गई एक पहल के साथ अपना शहर अब मेडिकल सुविधाओं का हब बनने की दिशा में एक और रचनात्मक कदम आगे बढ़ा रहा है।
आगरा में अब वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञा डॉ. शिवानी चतुर्वेदी की अगुआई में डॉ. नवनीत मगन के कॉन्सेप्ट क्लिनिक “ऐली सांते” यानि सेंटर फॉर री-कंस्ट्रक्टिव एंड कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी का शुभारंभ दिल्ली गेट स्थित डॉ. शिवानी के क्लिनिक परिसर में 15 नवंबर को हुआ। अत्याधुनिक मशीन और क्लीनिक का उद्घाटन गायत्री शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती राधा रानी शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. शिवानी चतुर्वेदी ने बताया कि इस क्लीनिक की खासियत यह है कि यहां निजी अंगों की फिटनेस और स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की जटिल समस्याओं से परेशान विभिन्न आयु वर्ग की युवतियों व महिलाओं के लिए विदेशी अत्याधुनिक मशीनों से सिकाई करके व विशेषज्ञ चिकित्सक की स्पेशल कंसल्टेंसी से निदान मिल सकेगा।