मथुरालीक्स…मथुरा में तीन दिन से लापता दो मासूम के शव यमुना में मिले. कोहराम मचा.
आगरा मंडल के मथुरा जिले से दर्दनाक खबर आई है. मांट मूला गांव से तीन दिन से दो मासूम बच्चे लापता थे लेकिन आज दोनों का शव यमुना में मिल गए हैं. बच्चों के शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. इस घटना से गांव में भी शोक छा गया हे. वही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
थाना मांट में गांव मूला है. तीन दिन पहले यहां रहने वाला 7 साल का भोला और 6 साल का प्रिंस अचानक गायब हो गए थे. दोपहर में दोनों खेलने के लिए निकले थे लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने शाम को दोनेां बच्चों की खूब तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला. तभी किसी ने बताया कि बच्चों को आखिरी बार यमुना के किनारे खेलते हुए देखा गया है.
इसके बाद परिजनों और गांव के लोगों ने नदी के आसपास भी गहन तलाशी की लेकिन कोई पता नहीं चला. आज सुबह भी स्थानीय लोग नदी में बच्चों की तलाश कर रहे थे कि तभी यमुना में दोनों के शव दिखाई दिए. इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने शवों को बाहर निकाला. परिजनों से पहचान कराई. बच्चों की मौत से परिवार और गांव में कोहराम मच गया है. पुलिस का कहना है कि संभवत: खेलते समय दोनों किनारे पहुंच गए होंगे और पानी की ओर बढ़ने पर गहरे हिस्से में चले गए होंगे.