आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने साथी छात्र पर होटलों में ले जाकर शारीरिक शोषण करने के लगाए आरोप, गर्भपात कराया। मुकदमा दर्ज। ( Agra News: Girl student lodge FIR against coaching student#Agra )
आगरा की रहने वाली छात्रा हरीपर्वत क्षेत्र की कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, उसकी दोस्ती कोचिंग में साथ पढ़ने वाले छात्र से हो गई। छात्रा का आरोप है कि साथी छात्र ने शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण किया, इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो उसका शहर से बाहर ले जाकर गर्भपात कराया।
बिचपुरी के होटल में ले जाकर किया शारीरिक शोषण
छात्रा का आरोप है कि शादी के लिए कहने पर साथी छात्र ने अपने माता पिता से मिलवाने के लिए बुलाया। जब पता चला कि वह अनुसूचित जाति की है तो जातिसूचक गालियां देकर शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि साथी छात्र ने माता पिता द्वारा गालियां देने पर मांफी मांगी और फिर से शारीरिक शोषण करने लगा। 13 अक्टूबर को छात्रा को बुलाया और छात्र के माता पिता ने शिकायत करने पर चेहरा तेजाब से चलाने की धमकी दी, 17 नवंबर को छात्र ने उसे घटिया आजम खां पर बुलाया, वहां से बिचपुरी एक होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण किया। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, छात्रा के बयान दर्ज कराए जाएंगे।