Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स Creta collide with Neel Gay: 5 family members killed & 4 Injured at Yamuna Express way accident in Agra region
बिगलीक्स

Creta collide with Neel Gay: 5 family members killed & 4 Injured at Yamuna Express way accident in Agra region

190

आगरालीक्स… आगरा में खूनी यमुना एक्सप्रेस वे पर क्रेटा एक्सयूवी अचानक से सामने आई नील गाय से टकरा कर पलट गई, दिल दहला देने वाले हादसे में 5 की मौत, 4 घायल हैं।
आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस से मंगलवार को इटावा का परिवार क्रेटा एक्सयूवी कार यूपी 83 एके 3878 से नोएडा से आगरा आ रहा था। गाडी में नौ लोग थे, यमुना एक्सप्रेस वे पर पर महावन, मथुरा में गाडी के सामने अचानक से नील गाय आ गई, गाडील नील गाय से टकरा कर पलट गई, हादसा इतना भीषण था कि क्रेटा ने एक के बाद एक कई बार पलटी, स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने गाडी में फंसे लोगों को बाहर निकाला, हादसे में विनोद , रोशनी, बंटू और सन्तोष निवासी गांव समसपुर थाना भर्थना इटावा सहित चार की मौत हो गई, इसमें एक बच्चा और युवती है जबकि दो युवक हैं। एक को एसएन में म्रत घोषित कर दिया।ड्राइव उपेंद्र सहित पांच घायल हैं।

10 मार्च को युवक युवती की हादसे में मौत
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया, जर्मनी की युवती की फेसबुक से चार साल पहले कानपुर के युवक से दोस्ती हुई, युवक नाबालिग था, जर्मनी की युवती उससे शादी करना चाहती थी। उसने जर्मनी में हिंदी सीखी, युवक भी बालिग हो गया, दो साल बाद वह भारत आई और उसने आर्य समाज मंदिर में 2016 में शादी कर ली।
यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार रात को बल्देव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर से बाइक सवार जर्मन युवती लुइसा और कानुपर निवासी अभिजीत की मौत हो गई। वह बाइक से लुइसा के साथ दिल्ली उसके वीजा की अवधि बढवाने के लिए गया था और रात को वहां से लौट रहा था। अभिजीत आॅटो पार्ट कंपनी में सेल्समैन है।  इंस्पेक्टर पर्यटन थाना आरबी पांडेय के अनुसार लुइसा की हादसे में मौत के बारे में जर्मनी दूतावास को अवगत करा दिया है। वहीं, कानपुर से अभिजीत के परिजन आ गए हैं। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस पर हुए भीषण हादसे में एमिटी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। होंडा सिटी अंडरपास पुल के बीच में गिर गई, हादसे में दो की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर है।
25 जनवरी को एमिटी यूनिवर्सिटी क दो छात्रों की मौत
25 जनवरी 2017 की शाम को मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर के पास माइल स्टोन 87 पर नोएडा की तरफ जा रही होंडा सिटी टायर फटने से बेकाबू हो गई। होंडा सिटी अंडर पास के बीच में गिर गई, तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए। होंडा सिटी अंडरपास के बीच में गिरी हुई थी, स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, हादसे में गाडी के परखच्चे उड गए।
मथुरा घूम कर लौट रहे थे छात्र
हादसे में हिमांशु सहित दो छात्रों की मौत हो गई और तीन छात्र घायल हैं, इनका नयति हॉस्पिटल, मथुरा में इलाज चल रहा है। छात्र एमिटी यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं हौर मथुरा घूमने के बाद नोएडा लौट रहे थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

error: Content is protected !!