आगरालीक्स…आगरा के 2.78 लाख किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त.
प्रधानमंत्री द्वारा बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत जनपद के लगभग 2.78 लाख कृषकों के खाते में हस्तान्तरित की गयी. जिसकी लाईव स्ट्रीमिंग जनपद स्तर/कृषि विज्ञान केन्द्र, समस्त विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायतों में की गयी. जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र विचपुरी में लाईव स्ट्रीमिंग आयोजन के समय मुख्य विकास अधिकारी महोदया, प्रभारी संयुक्त कृषि निदेशक, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण, किसान नेता मोहन सिंह चाहर, ऋिषी गुप्ता, महावीर सिंह के साथ-साथ किसान भाई उपस्थिति रहे। साथ ही प्रत्येक विकास खण्ड/राजकीय कृषि बीज भण्डार एवं ग्राम सभा में इसका सजीव प्रसारण किया गया जसमें लगभग 17452 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।