आगरालीक्स…आगरा में अनोखा प्रदर्शन. विवि के छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक की खाली कुर्सी को दिया ज्ञापन. मांगें भी कहीं. देखें वीडियो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने सबसे पहले परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में बैठे डिप्टी रजिस्ट्रार का घेराव किया. कई घंटों तक उनको परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में बंधक बनाकर रखा. इसके बाद विश्वविद्यालय का कोई भी ज़िम्मेदार अधिकारी छात्र संगठन की माँगो को सुनने के लिए नहीं आया.
खाली कुर्सी को दिया ज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक नाम से संगठन के पदाधिकारी ने परीक्षा नियत्रक की अनुपस्थिति में उनकी कुर्सी को ज्ञापन दिया. अपनी मांगों को भी कहा जैसे — विश्वविद्यालय में होने वाली परीक्षाओं को स्वकेंद्र परीक्षा केंद्र से कराया जाए, विश्वविद्यालय की आवासीय संस्थान में वृद्धि वापस ली जाए तथा विश्वविद्यालय के छलेसर के विद्यार्थी को खेल का सामान दिया जाये. यह तीनो मांग कल तक निवारण होना चाहिए नहीं तो विश्वविद्यालय में उग्र आंदोलन होगा जिसमे मुख्य रूप से सतीश सिकरवार अमित यादव अंकुश गौतम अजय यादव आरव पांडे लकी यादव विष्णु रोहित भगेल मनीष आदि लोग उपस्थित रहे.