आगरालीक्स…आगरा में बोले डिप्टी सीएम—यूपी में सपा का वही हाल होगा जो बिहार में राजद का हुआ है. नहीं आने देंगे जंगलराज को. एकता पदयात्रा में हुए शामिल. गूंजे जयकारे
सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर आगरा में आज राष्ट्रीय एकता पदयात्रा आयोजित की गई. इसमें पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जमकर समाजवादी पार्टी को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से राजद का हाल हुआ है यूपी में उसी तरह से सपा का होगा. बिहार के रिजल्ट के बाद अखिलेश यादव पेट में मरोड़ पैदा होने लगी है. जिस तरह बिहार के लोगों ने राजद के जंगलराज को नहीं आने दिया है उसी तरह यूपी में भी जंगलराज को वापस नहीं आने देंगे. 2027 में फिर प्रचंड बहुत से यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है.
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह के अवसर पर भाजपा दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी एवं एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। नूरी दरवाजा स्थित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थल से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ एनसीसी कैडेट समाजसेवी और स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए। नूरी दरवाजा भगत सिंह मूर्ति से प्रारंभ होकर पदयात्रा पुरानी इमरजेंसी हॉस्पिटल रोड होती हुई घटिया रोड से विक्टोरिया इंटर कॉलेज खटीक पाड़ा क्षेत्र में भ्रमण करती हुई पुनः नूरी दरवाजा पहुंची, जहां यह एक सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा सरदार पटेल ने जो एकता और अखंडता का संदेश दिया था वह आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है। सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं उन्होंने राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का अद्भुत प्रयास किया। भारतीय जनता पार्टी सरदार वल्लभभाई पटेल के सपने को पूरा करने का काम कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की कर्तव्य निष्ठा को सराहते हुए कहा योगेंद्र उपाध्याय के पैर में चोट होने के बाद भी आज की पदयात्रा में उनका जोश और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना उनकी निष्ठा को दर्शाती है।
देखते बना एनसीसी कैडेट्स का जोश
भाजपा दक्षिण विधानसभा द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी एकता पदयात्रा में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानी लोगों के साथ सैकड़ो की तादाद में एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कतारबद्ध अनुशासन के साथ भारत माता की जय वंदे मातरम जैसे जोशीले तारों के साथ पदयात्रा में एनसीसी कैडेट्स का जोश देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा और मन में राष्ट्रभक्ति की उमंग ने कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।