आगरालीक्स…Agra News: दर्दनाक हादसा, राइफल साफ करते समय गोली चलने से साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, वर्क फोर होम से कंपनी के लिए काम कर रहे थे। ( Agra News: Software Engineer died in Agra#Agra )
आगरा के सदर क्षेत्र में पन्ना पैलेस के पास रिटायर फौजी सत्यदेव शर्मा परिवार के साथ रहते हैं।
उनके बेटे ज्ञानेंद्र शर्म गुरुग्राम की कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वर्क फोर होम के चलते वे घर पर रहकर कंपनी के लिए काम कर रहे थे। ज्ञानेंद्र शर्मा शुक्रवार सुबह पिता सत्यदेव शर्मा की लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे उसी दौरान गोली चल गई। गोली गर्दन के पास लगी और मौके पर ही ज्ञानेंद्र शर्मा की मौत हो गई।
इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सत्यदेव शर्मा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक भी हैं बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।