फिरोजाबादलीक्स…रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को लिया चपेट में, बस के नीचे आने से दोनों की दर्दनाक मौत
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गई. हादसा जसराना में एटा शिकोहाबाद रोड पर सिरोला गांव के पास हुआ. थाना सिरसागंज के गांव कंजपुर हवेली में रहने वाले नीरज पुत्र पप्पू अपने एक परिचित युवक दिनेश पुत्र कोटम सिंह के साथ बाइक से रामनगर जा रह था.एटा शिकोहाद मार्ग पर लौटते समय सिरौला के पास सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के कारण दोनों युवक बस के नीचे आ गए जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. इधर हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई. रोडवेज बस चालक बस को छोड़कर भाग गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. परिजनों ने हंगामा भी किया और जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया.