Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: A special campaign will be run on Sunday for collection of Enumeration Form in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: A special campaign will be run on Sunday for collection of Enumeration Form in Agra…#agranews

375

आगरालीक्स…आगरावालों, कल आपके घर सुबह ही आ जाएंगे बीएलओ और सुपरवाइजर. गणना प्रपत्र अभी तक नहीं भरे हैं तो भरकर रखें तैयार…डीएम की अपील—लास्ट डेट का न करें इंतजार

आज जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने ईआरओ,एईआरओ,बीएलओ, सुपरवाइजर से सूर सदन प्रेक्षागृह में सीधा संवाद करते हुए, बूथवार एसआईआर प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम आगरा साउथ के बीएलओ, सुपरवाइजर से संवाद करते हुए कुल गणना पत्र वितरण,संकलन तथा डिजिटाइजेशन प्रतिशत की प्रत्येक बीएलओ, सुपरवाइजर से बूथवार रिपोर्ट तलब की। कम प्रगति वाले बीएलओ, सुपरवाइजर से खराब प्रगति, फील्ड में आ रही समस्याओं के कारण की जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि वितरित किए गणना पत्र, डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क करने के बाद भी मतदाताओं द्वारा गणना पत्र भरकर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे संकलन में समस्या आ रही है, जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के बीएलए, पार्षद, सहायता हेतु लगाए गए नगर निगम के कार्मिकों आदि से समन्वय कर शतप्रतिशत गणना पत्र संकलन करने, बीएलओ ऐप के माध्यम स्वयं तथा नजदीकी डिजिटाइजेशन सेंटर पर संपर्क कर उन्हें प्राप्त सभी गणना पत्र डिजिटाइज़ कराने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर रविवार को एसआईआर के "विशेष अभियान" के अंतर्गत मतदाता गणना पत्रों के संकलन हेतु सभी बीएलओ, सुपरवाइजर सुबह 08 बजे से घर घर, डोर टू डोर पहुंचेंगे, सभी मतदाता, फैक्ट्री वर्कर,अन्य जगह कार्यरत मतदाता कल रविवार होने से छुट्टी घर पर रहेंगे वे सभी कल सर्व प्रथम अपने गणना पत्र भर कर हस्ताक्षर कर बीएलओ को दे दें, यदि उनके पास 2003 की मतदाता सूची की जानकारी नहीं है तो उस कॉलम की जानकारियों को बीएलओ,सुपरवाइजर भरने में मदद व सहयोग करेंगे। सभी मतदाता अपना नाम, एपिक नंबर आदि भरकर,हस्ताक्षर, अंगूठा निशानी कर के कल सुबह बीएलओ को दे दें जिससे कि उनका नाम मतदाता ड्राफ्ट में आ जाए। अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी चैंबर में एसआईआर के अंतर्गत “विशेष अभियान“ चलाए जाने के सम्बंध में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जनपद में कल 30 नवंबर रविवार को एसआईआर के तहत डोर टू डोर गणना पत्र कलेक्शन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। कल रविवार को छुट्टी के दिन इस अभियान को संचालित किया जा रहा है।सर्व प्रथम बीएलओ, सुपरवाइजर घर घर पहुंचकर फार्म संग्रहित करेंगे। इस अभियान में शहरी क्षेत्रों में लगभग 1600 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो विशेष अभियान में बीएलओ व सुपरवाइजर का फार्म संकलन में सहयोग करेंगे।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना गणना फॉर्म में बेसिक सूचना भरकर, हस्ताक्षर के साथ अपने बीएलओ को तुरंत सौंप दें। मतदाता सूची - 2003 संबंधी जानकारी, मैपिंग आदि बीएलओ, सुपरवाइजर द्वारा पूर्ण कर दी जाएगी।। अंतिम तिथि 04 दिसंबर तक जिन मतदाताओं द्वारा फार्म नहीं भरा जाएगा, उनका नाम ड्राफ्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। अतः अंतिम दिन तक प्रतीक्षा न करें, कल बीएलओ को अपना गणना पत्र सौंपना सुनिश्चित करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!