मथुरालीक्स…अचानक बरसाना पहुंचे संत प्रेमानंद. पुरानी सीढ़ियों से होकर पहुंचे मंदिर, आम भक्तों की तरह लाइन में लगकर किए आराध्या राधारानी के दर्शन
संत प्रेमानंद महाराज अचाचनक बरसाना धाम पहुंच गए. उनके पहुंचने पर दर्शन को लोगो की भीड़ लग गई लेकिन संत प्रेमानंद महाराज ने मौन रहकर पुरानी सीढ़ियों पर चढ़कर मंदिर तक पहुंचे. इसके बाद साधारण भक्तों की तरह लाइन में लगकर राधारानी के दर्शन किए. न कोई स्वागत और न कोई बात. सीधे श्रीजी मंदिर में पहुंचे. कदमों में संनयास की दृढ़ता और चेहरे पर स्थिर भाव. कुछ समय राधारानी के दर्शन करते हुए मौन रहे और राधारानी को देखते रहे.दर्शन करने के बाद संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि यहां हवाएं नहीं चलती, यहां राधा राम की अनुभूमि बहती है. स्थानीय लोगों ने इसे बिना आडंबर की सच्ची भक्ति का दुर्लभ दर्शन बताया.