यूपीलीक्स…यूपी में दूल्हे को जयमाला पहनाने के बाद प्रेमी के साथ दुल्हन हुई गायब. शादी में सब रह गए हक्के—बक्के. बिना दुल्हन के लौटी बारात
यूपी के उन्नाव से एक अचंभित करने वाली खबर सामने आई है. यहां चल रहे शादी समारोह में दुल्हे को जयमाला पहनाने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई. जब दुल्हन का कुछ पता नहीं चला और जानकारी हुई कि वह प्रेमी के साथ गायब हो गई है, इस पर सभी लोग शादी में हक्के—बक्के रह गए. दूल्हे को भी बिना दुल्हन के बारात वापस जाना पड़ा. आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.ये है मामला
शनिवार रात को यहां एक शादी समारोह चल रहा था. रात में दूल्हा बारात लेकर पहुंचा और कन्या पक्ष ने बारात का भव्य स्वागत किया और आवभगत की. द्वारचार के बाद दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे और सभी लोगों की मौजूदगी में एक दूसरे को वरमाला पहनाई. यहां तक सबकुछ हंसी में चल रहा था. जयमाला के बाद दुल्हन भी अपने घर के अंदर कमरे में चली गई और दूल्हा भी बारातियों व परिवार के साथ व्यस्त हो गया.
सुबह भांवर के समय जब परिवार के लोग दुल्हन को लेने उसके कमरे में गए तो वह वहां नहीं मिली. काफी देर तक घर में उसकी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला. दुल्हन के लापता होने की जानकारी बारातियों के पास पहुंची तो सभी सन्न रह गए. काफी देर बाद पता चला कि गांव का ही एक प्रेमी युवक दुल्हन को अपने साथ ले गया है. युवती के पिता ने बेटी को ले जाने वाले युवक को फोन मिलाया तो उसने उनकी बेटी से बात कराई. बेटी ने प्रेमी के साथ ही शादी करने और उसी के साथ रहने की बात कही. यह सुनते ही पिता सरि पकड़कर बैठ गया. इधर काफी कहासुनी के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई. पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.