आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा के आईएसबीटी को कराया खाली, सूचना मिली कि संदिग्ध बॉक्स रखा हुआ है जिसमें से तार निकल रहा है। जांच में शादी समारोह में इस्तेमाल होने वाला फायर वर्क निकला। ( Agra News: Agra Police alert after suspected Box in formation on ISBT#Agra)
आगरा पुलिस के पीआरवी पर सोमवार रात 8.45 बजे सूचना मिली कि आईएसबीटी बस स्टैंड पर बस से दो संदिग्ध बॉक्स उतारे गए हैं। इन बॉक्स के साथ बर्फ का डिब्बा भी है और बॉक्स से तार निकल रहे हैं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स आईएसबीटी पहुंच गया और एनाउंसमेंट कर कुछ ही देर में आईएसबीटी को खाली कर दिया गया, 100 मीटर के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश रोक दिया गया।
बम डिस्पोजल स्क्वैवड ने खोला बॉक्स
डीसीपी सिटी ने बताया कि आईएसबीटी को खाली कराया गया, डॉग स्क्वाइड और बम डिस्पोजल स्क्वैवड ने जांच की। बॉक्स में शादियों में आतिशबाजी के लिए इस्तेमाल होने वाला फायर वर्क मिला है, यह पता लगाया जा रहा है कि यह किसने मंगाया था कोई साजिश तो नहीं थी।