आगरालीक्स …आगरा कैंट स्टेशन के बाहर बेटे के सामने युवक ने पत्नी की पीट पीट कर की हत्या, लोगों ने युवक को दबोच कर पुलिस को सौंपा। ( Agra News: Man beaten up wife till death near Agra Cantt Station#Agra )
आगरा के आगरा कैंट स्टेशन के बाहर अटल चौक के पास फुटपाथ पर अपनी पत्नी ललिता और पांच साल के बेटे आकाश के साथ रहने वाला गुडडू चौधरी, रविवार रात को गुडडू चौधरी का पत्नी ललिता से विवाद हो गया, पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति गुडडू चौधरी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पिटाई से वह अचेत हो गई, गुडडू चौधरी को पत्नी को पीटता देख स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने गुडडू को पकड़ लिया, पुलिस ललिता को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची डॉक्टरों ने ललिता को म्रत घोषित कर दिया।