आगरालीक्स….Agra News: आगरा के लिए अच्छी खबर, उत्तरी बाईपास शुरू, मथुरा की तरह से आने वाले ट्रक आगरा के अंदर नहीं आएंगे, 15 मिनट में पहुंच जाएंगे खंदौली और 25 मिनट में हाथरस। ( Agra News: 14 KM Northern Byepass start, Route, 15 Minute to Khandauli#Agra)
दिल्ली मथुरा की तरफ से आने वाले ट्रक सहित अन्य वाहन जिन्हें हाथरस अलीगढ़ जाना है वे आगरा में सिकंदरा, भगवान टॉकीज, वाटरवक्र्स, टेढ़ी बगिया होते हुए जाते हैं। मगर, मंगलवार से उत्तरी बाईपास शुरू कर दिया गया, इसका औपचारिक शुभारंभ पांच दिसंबर को होगा।
उत्तरी बाईपास का रूट मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली 15 मिनट में पहुंचेंगे
मथुरा आगरा रोड पर रैपुरा जाट से उत्तरी बाईपास शुरू हो रहा है। 14 किलोमीटर लंबा बाईपास यमुना एक्सप्रेस वे पर चैनल नंबर 141 पर मिडवाली, सादाबाद में जाकर मिलेगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर मिडावली से खंदौली कट पर एक्सप्रेस वे से जा सकेंगे और मिडावली से सादाबाद हाथरस के लिए भी जा सकेंगे। अभी रैपुरा जाट से खंदौली पहुंचने में आगरा में सिकंदरा सहित अन्य जगहों पर जाम मिलने से करीब एक घंटा लग जाता था अब 15 मिनट में उत्तरी बाईपास से यमुना एक्सप्रेस वे पर मिडावली, सादाबाद पहुंचने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए खंदौली कट से उतर जाएंगे। साथ ही 25 मिनट में सादाबाद और हाथरस तक पहुंच जाएंगे।
400 करोड़ से बना है उत्तरी बाईपास
उत्तरी बाईपास का काम साल 2022 में शुरू हुआ था, तीन साल में 14 किलोमीटर लंबा उत्तरीबाईपास 400 करोड़ रुपये से बना है।
उत्तरीबाईपास का रूट
दिल्ली मथुरा आगरा हाईवे रैपुरा जाट से उत्तरीबाईपास शुरू होगा
उत्तरीबाईपास यमुना एक्सप्रेस वे पर मिडावली सादाबाद पर मिलेगा
यमुना एक्सप्रेस वे पर मिडावली से खंदौली कट 11 किलोमीटर पर उतर सकेंगे
यमुना एक्सप्रेस वे मिडावली से सादाबाद 15 और हाथरस 20 किलोमीटर