Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra Police identify critical corridor location after death of two MBBS student, Video#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Agra Police identify critical corridor location after death of two MBBS student, Video#Agra

532

आगरालीक्स…Agra News: आगरा की क्रिटिकल कॉरिडोर लॉकेशन, जहां एसएन के दो एमबीबीएस छात्रों की एक्सीडेंट में मौत हुई। ऐसी लॉकेशन को चिन्हित करने के लिए लगाई गईं 17 टीमें। ( Agra News: Agra Police identify critical corridor location after death of two MBBS student, Video#Agra )


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस बैच 2022 के विमल वाटिका कमला नगर के रहने वाले 22 साल के सिद्ध अग्रवाल और आवास विकास कॉलोनी हरदोई के रहने वाले ​तनिष्क गुप्ता अपाचे बाइक से खंदारी सविर्स रोड से आईएसबीटी की तरफ जा रहे थे। खंदारी फ्लाईओवर के खत्म होने और आईएसबीटी का फ्लाईओवर जहां से शुरू होता है वहां खंदारी सर्विस रोड से आईएसबीटी फ्लाईओवर की तरफ जाते समय एक्सीडेंट में बाइक डिवाइडर से टकराई, सीने और पेट में गंभीर चोट लगने और एक घंटे तक इलाज ना मिलने से दोनों की मौत हो गई। जहां हादसा हुआ वह ऐसी जगह है जहां तेज गति से वाहन आते हैं और कभी भी और हादसे हो सकते हैं।
आगरा में क्रिटिकल कॉरिडोर लॉकेशन की जा रहीं चिन्हित
एसएन के एमबीबीएस छात्रों की सड़क हादसे में मौत के बाद शहर में क्रिटिकल कॉरिडोर लॉकेशन चिन्हित की जा रही हैं। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने टीम के साथ एमबीबीएस छात्रों का जहां एक्सीडेंट हुआ था उसका निरीक्षण किया। डीसीपी ट्रैफिस सोनम कुमार के अनुसार, आगरा में जिन स्थानों पर सड़क हादसे ज्यादा होते हैं ऐसे स्थानों को क्रिटिकल कॉरिडोर लॉकेशन के रूप में चिन्हित किया जा रहा है इसके लिए 17 टीमें लगाई गई हैं।
रोड इंजीनियरिंग में बदलाव के लिए हाईवे आथॉरिटी से किया जाएगा संपर्क
क्रिटिकल कॉरि​डोर लॉकेशन चिन्हित करने के साथ ही यह भी देखा जाएगा कि इन स्थानों पर हादसों की रोकथाम के लिए क्या किया जा सकता है। रोड इंजीनियरिंग में बदलाव की जरूरत होने पर हाईवे सहित अन्य अथॉरिटी से भी संपर्क किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!