आगरालीक्स….Agra News: आगरा के मिशनरी स्कूलों में प्रवेश के लिए कैबिनेट मंत्री के फर्जी लेटर का इस्तेमाल, कई विभागों सहित 40 से अधिक फर्जी लेटर भेजने का मामला। पुलिस जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रतिनिधि सुनील गोली का कहना है कि डेढ़ महीने पहले कैंप कार्यालय पर एक जरूरतमंद परिवार के परिजनों ने संपर्क किया था। उन्होंने अपनी बच्ची का प्रवेश सेंट पैट्रिक्स स्कूल में कराने के लिए कहा, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के कैंप कार्यालय से सेंट पैट्रिक्स स्कूल, वजीरपुरा के प्रबंधन के लिए बच्ची का प्रवेश लेने के लिए पत्र लिखा गया। बच्ची के परिजन पत्र लेकर स्कूल पहुंचे तो पता चला कि पहले से कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या के नाम से दो बच्चियों के प्रवेश के लिए पत्र आ चुके हैं।
जब उन दोनों पत्रों को देखा गया तो कैबिनेट मंत्री के पत्र की हूबहू कॉपी थी लेकिन पत्र पर क्रमांक गलत था और तारीक भी टाइप की हुई लिखी थी जबकि कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय से जारी होने वाले पत्रों पर हाथ से तारीख लिखी जाती है।
सेंट फैलिक्स, टोरंट पावर के लिए भी लिखे गए फर्जी सिफारिशी पत्र
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रतिनिधि का कहना है कि सेंट फैलिक्स सहित कई अन्य स्कूल, टोरंट पावर सहित अन्य विभागों के लिए भी इसी तरह के फर्जी पत्र लिखे गए हैं, 40 से अधिक फर्जी पत्र विभिन्न विभागों में भेजने की आशंका है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।