Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : Centre for Self and Career Development in Agra to help you overcome the fear of the unknown
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Centre for Self and Career Development in Agra to help you overcome the fear of the unknown

268

आगरालीक्स…कई बार हमारे मन में अनजाना डर बसा होता है, जबकि हमें इस डर की वजह तक नहीं पता होती, इस अज्ञात भय पर विजय पाना चाहते हैं तो सीएससीडी आ सकते हैं, जानें बिहेवियर साइंटिस्ट एंड लाइफ कोच डॉ. नवीन गुप्ता से…

आगरा। कई बार हमारे में एक अनजान सा डर बसा होता है। हमें इस डर की वजह तक पता नहीं होती, लेकिन वो डर इस तरह से बसा होता है कि हमारे जीवन की गुणवत्ता तक खराब हो जाती है। हम डर के साए में जीते हैं, लेकिन इस डर पर विजय पाई जा सकती है।

क्या है अज्ञात का भय ?
आगरा के लायर्स कॉलोनी स्थित सूर्या अपार्टमेंट में संचालित सेंटर फॉर सेल्फ एंड कॅरियर डवलपमेंट—सीएससीडी एक ऐसी जगह है जो लोगों को इसी अज्ञात के भय से निकालने में मदद कर रहा है। सेंटर के डायरेक्टर डॉ. नवीन गुप्ता ने बताया कि किसी भी ऐसी चीज से डरना जिसे आप जानते नहीं है, दरअसल सबसे ताकवतर डर होता है। समय से पहचान न की जाए, एक्सपर्ट की मदद न ली जाए तो समय के साथ यह और बढ़ता जाता है। अज्ञात से डरना तब शुरू होता है जब हम किसी ऐसी स्थिति, व्यक्ति या भविष्य के बारे में अनिश्चित महसूस करते हैं, जिसे हम पूरी तरह से समझ नहीं पाते। वास्तव में यह डर बहुत खतरनाक होता है, क्योंकि हम इसके बारे में कुछ भी जानते नहीं है। बस डरते रहते हैं। किस से डर रहे हैं यह भी नहीं पता। क्यों डर रहे हैं यह भी नहीं पता। इसका असर हमारे जीवन पर नकारात्मक पड़ता है क्योंकि इस डर के साए में या इस डर की वजह से कई ऐसे नए मौके और अनुभव हम गंवा देते हैं जो हमें आगे बढ़ने में मदद कर सकते थे।

कैसे इस पर काबू पा सकते हैं ?
बिहेवियर साइंस में अज्ञात भय अनिश्चितता के प्रति असहिष्णुता भी कहते हैं, का उपचार मुख्य रूप से कॉगनिटिव बिहेव थैरेपी के माध्यम से किया जाता है। यह थेरेपी लोगों को उनके भय के बारे में सोचने, व्यवहार करने और प्रतिक्रिया करने के तरीके बदलने में मदद करती है। यह अज्ञात भय के लिए सबसे प्रभावी उपचार है। इसमें अस्वस्थ विचारों की पहचान करना और उन्हें अधिक तर्कसंगत और सहायक विचारों से बदलना है।

इसके अलावा एक्सपोजर थेरेपी आती है। इसमें व्यक्ति को नियंत्रित और सुरक्षित वातावरण में धीरे-धीरे उस स्थिति या अनिश्चितता के संपर्क में लाया जाता है जिससे उसे डर लगता है। समय के साथ, यह संपर्क चिंता के प्रति असंवेदनशील बनाता है और डर को कम करता है। इसमें नकारात्मक विचारों को सकारात्मक में बदलने और नए दृष्टिकोणों से देखना सिखाया जाता है।

वहीं कुछ अन्य चीजें भी मदद करती हैं जैसे खुद की देखभाल और आराम। नियमित व्यायाम, अच्छा भोजन, पर्याप्त नींद और गहरी सांस लेने के व्यायाम जैसी आत्म-देखभाल की आदतें भय की शारीरिक और मानसिक भावनाओं को कम करने में मदद कर सकती हैं।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि एक और तरीका है कि हम जिस अनिश्चितता से डर रहे हैं, भाग रहे हैं, उससे भागने की जगह उसके नजदीक रहा जाए और उसे अपनाया जाए। ऐसा हम जिस स्थिति के बारे में अनिश्चितता है, उसके बारे में शोध और जानकारी प्राप्त करके भी कर सकते हैं। इससे मन को शांत करने में मदद मिल सकती है। बदलाव या नई परिस्थितियों को खतरे की जगह सीखने के अवसर की तरह देखना शुरू करना चाहिए।

पेशेवर की जरूरत
डॉ. गुप्ता कहते हैं कि एक पेशेवर के रूप में वे ख्यालों का इलाज ख्यालों से करने के पक्षधर हैं। लेकिन स्थिति अत्यधिक गंभीर हो जाने पर विशेषज्ञों, चिकित्सकों की निगरानी और सीमित दवाओं की आवश्यकता से भी इनकार नहीं किया जा सकता। अगर यह अज्ञात भय आपके जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है तो मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर से मार्गदर्शन लेना महत्वपूर्ण है।

आगरा में कहां कर सकते हैं संपर्क ?
सेंटर फॉर सेल्फ एंड कॅरियर डवलपमेंट—सीएससीडी, आगरा में लॉयर्स कॉलोनी स्थित सूर्या अपार्टमेंट्स के द्वितीय तल पर संचालित है। यहां बिहेवियर साइंटिस्ट एंड लाइफ कोच डॉ. नवीन गुप्ता और उनकी टीम अपनी सेवाएं दे रही है। अब तक तमाम लोग इस सेंटर की सहायता पाकर अपने इस अज्ञात भय से आजादी पा चुके हैं। सेंटर पर संचालित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए मोबाइल नंबर 9627182913 पर संपर्क कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!