आगरालीक्स… आगरा में जेल से रिहा होने पर समर्थकों के साथ जुलूस निकाला, लग गया जाम, 10 अरेस्ट, 150 के खिलाफ मुकदमा। ( Agra News: 10 arrested for took out procession for Man Came out from Jail, Video#Agra )
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले राज चौहान को पुलिस ने एक साल पहले जान से मारने की कोशिश और अवैध शस्त्र में जेल भेजा गया था। राज चौहान को जमानत मिलने पर मंगलवार दोपहर में रिहाई होनी थी, राज चौहान के भाई हर्ष चौहान ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया, इसके बाद करीब 200 लोग जिला जेल पर पहुंच गए।
जुलूस निकालने से लगा जाम
राज चौहान के जिला जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने जुलूस निकाला, इससे खंदारी क्षेत्र में जाम लग गया, समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुलूस निकाल रहे 10 युवकों को अरेस्ट कर लिया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद सहित 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।