Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Former cricketer Kapil Dev attend the 16th Foundation Day celebrations of Ek Pahal School, Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Former cricketer Kapil Dev attend the 16th Foundation Day celebrations of Ek Pahal School, Agra…#agranews

464

आगरालीक्स…आगरा आए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव. एक पहल पाठशाला के 16वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे. बच्चों को दिए सफलता के गुरु मंत्र

महिलाएं तभी आगे आ सकती है, जब वो शिक्षित होगी और ये पुरुष पर निर्भर करता है कि वो महिलाओ को पढ़ने का मौका दें। शिक्षा आपका चरित्र बनती है, विद्यालय का भी चरित्र होना चाहिए। स्कुल बच्चो के बेहतर चरित्र का निर्माण करें। ये बातें एक पहल पाठशाला के 16वें स्थापना दिवस समारोह पर लेजेंड्स मीट लर्नर प्रोग्राम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने मंच से कहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव, विशिष्ट अतिथि स्वप्निल अग्रवाल, सुरेशचन्द गर्ग, संतोष शर्मा, सुशील गुप्ता, सीए गौरव बंसल, पूनम सचदेवा और सीए आलोक अग्रवाल ने दीप प्रवज्जलित कर किया।

कपिल देव ने बच्चो और शिक्षकों से कहा कि पढाई में दबाब नहीं बल्कि आनंद होना चाहिए। आनंद आएगा तो बच्चे अपने आप ही स्कुल में आएंगे। आजकल के बच्चे बहुत स्मार्ट है, उन्हें तो बस प्रेरित करने वाली कहानी दिखानी है कि जैसे मोदी जी ने मेहनत की और वो मेहनत के बाद देश के प्रधानमंत्री बने। आपको एकाग्रता दिखानी होगी तभी कामयाबी आपके कदमो में होगी। अच्छा इंसान वही होता है जो दूसरों का सम्मान करें। दृण निश्चय कर ले तो कोई आपको मंजिल पर पहुँचने से रोक नहीं सकता है। हमें लड़कियों और शिक्षक की इज्जत करनी आनी चाहिए, ये बच्चे को स्कुल से सीखना होगा। वही शिक्षक भी बच्चे को एक नज़र से देखे तभी ये संभव हो पायेगा।

विशिष्ट अतिथि स्वप्निल अग्रवाल ने कहा कि मैं आज भी रोज पढता हूँ,व्यायाम करता हूँ और अपनी दिनचर्या को अच्छा रखता हूँ ताकि सकारात्मक विचार मेरे मन मस्तिष्क में आये। ईश्वर जीवन में संघर्ष व परेशानियां भी उसके में देता है जो उससे से लड़ने की क्षमता रखता है। एक पहल पाठशाला के बच्चो से रूबरू होते हुए मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में कपिल देव ने बेबाकी से बच्चो के प्रश्नो का जबाब दिया। कार्यकम का संचालन अध्यक्ष डॉ. ईभा गर्ग ने किया। कपिल देव का स्वागत महासचिव मनीष राय ने किया। धन्यवाद राजकुमार अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर, ममता गर्ग, मनोज बल, डॉ. सरोज प्रशांत, सतीश अरोरा, सीए हनीश गुप्ता, रामानंद चौहान,, गौतम सेठ, सीए गौरव सिंघल, गगन वर्मन, कान्ता माहेश्वरी, जूली अग्रवाल, अंकित खंडेलवाल, मानस राय, नवीन कुमार, अश्लेष मित्तल आदि मौजूद रहे।

क्रिकेट में ज़ीरो तब तक नहीं तब तक नहीं 100 का मज़ा
एक बच्चे ने पूछा क्या असफलता का जश्न भी होना चाहिए तो उन्होंने कहा कि जब तक क्रिकेट में ज़ीरो नहीं बनाया तब तक 100 का मज़ा नहीं है। हम अपनी गलती का अहसास करके फिर से मेहनत के लिए तैयारी करने का जश्न मन सकते है। मैं अगर आज भी विद्यार्थी होता तो मैं पढाई पर ही फोकस करता क्युकी शिक्षा मरते दम तक साथ रहती है। मैं अपने छात्र जीवन में शिक्षकों से बहुत मार खाता था पर मेरा विषय क्रिकेट था और मैं अपने विषय में अच्छा था। मेरा मानना है जो काम आपको करना अच्छा लगता है उसे समर्पित भाव से करें।

सब तेंदुलकर और कोहली नहीं बन सकते
आज के समय में सिर्फ अधिक पैसा कमाना सफलता पाना नहीं है बल्कि अपनी काबिलियत से ऊपर उठ जाना असल सक्सेज है। सब सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली नहीं बन सकते है।

मोबाइल देकर अभिवावक बच्चो से अपना पीछा छुड़ा रहे
कपिल देव ने कहा कि अभिवावक बच्चो को मोबाइल ना दें और अगर देना ही है तो निर्धारित समय के लिए ही मोबाइल का इतेमाल करने दें। अभिवावक बच्चो से पीछा छुड़ाने के लिए मोबाइल थमा देते है। इससे बच्चो का ध्यान बाकि चीज़ो से हट जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

बिगलीक्स

Agra News: Heavy Vehicle ban on Poiya Ghat Pontoon Bridge in Agra

आगरालीक्स आगरा से खंदौली जाने के लिए पोइया घाट पर बने पांटून...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 23rd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में सोमवार सुबह का...

error: Content is protected !!