Wednesday , 14 January 2026
Home अध्यात्म Rashifal 5 December 2025
अध्यात्म

Rashifal 5 December 2025

आगरालीक्स…शुक्रवार को करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में इन राशियों को मिलेंगी अच्छी खबरें. पढ़े 5 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष राशि - मेष राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में सहभागी बनेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू व्यवस्था को बनाए रखने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। दोपहर तक पैसा कमाने की चाहत में आप व्यस्त रहेंगे। धन लाभ तो होगा, लेकिन अनावश्यक कार्यों में खर्च भी हो जाएगा। हाथ-पैरों में थकान और उदर संबंधी समस्या हो सकती है। प्रलोभन के कारण धोखा मिल सकता है, इसलिए लालच से बचें।

वृषभ राशि - आज कुछ रोचक घटनाएं होंगी जो आपको आनंदित करेंगी। दिन का पहला भाग लाभ और नई संभावनाएं लेकर आएगा। किसी परिचित से समाचार मिल सकता है जो आपको सोच में डाल देगा। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा। दोपहर के बाद कार्य अधूरे रह सकते हैं, और घर का माहौल गर्म हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि - आज दिन के पहले भाग में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन मानसिक उलझनें दूर करनी होंगी। कार्य में प्रगति होगी, दोपहर के बाद आराम का समय रहेगा। निर्णय सोच-समझकर लें। घर में खर्च अधिक रहेगा। शाम तक पैसों से जुड़ी परेशानी हल हो सकती है। परिवार में चिंता का माहौल रहेगा।

कर्क राशि - दिन का आरंभ असमंजस में बीतेगा, लेकिन दोपहर के बाद राहत मिलेगी। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा। विद्यार्थी प्रगति करेंगे। शाम को पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

सिंह राशि - आज धैर्य और शांति से काम लें। क्रोध और विवाद से बचें। परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह दबाव रहेगा। अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। शाम के बाद स्थिति सुधरेगी और रुके कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि - आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सुबह की मेहनत भविष्य में लाभ देगी। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें. लाभ के बजाय हानि की संभावना अधिक है, इसलिए आर्थिक फैसले सोचकर लें। लव लाइफ सामान्य रहेगी, प्रेमी से मतभेद संभव हैं।

तुला राशि - आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। भाग्य साथ देगा और रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। कला, फैशन और ब्यूटी से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभकारी है। भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें। दोपहर बाद लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि - आज का दिन लाभप्रद है। वाणी में संयम रखें। दोपहर से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में कमाई अच्छी होगी। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धर्म और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

धनु राशि - दिन के मध्य तक आर्थिक निर्णय न लें। मन में नकारात्मकता रहेगी और काम के प्रति लापरवाही हो सकती है। परिवार और मित्र सलाह देंगे, ध्यान से सुनें। दोपहर से स्थिति सुधरेगी। शाम को मनोरंजन से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में सतर्कता रखें।

मकर राशि - आज सम्मान मिलेगा, पर आर्थिक परेशानियां रहेंगी। समय पर कार्य पूरा करने के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा. दोपहर के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। रिश्तेदारों के साथ समय बिताना होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कुंभ राशि - दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। बीमार जातकों की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में धन अटक सकता है। दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मीन राशि - दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। सुबह सुस्ती और कमजोरी महसूस होगी। कार्यों में देरी से मन उदास रहेगा। दोपहर के बाद कामकाज में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार से घर में खुशी आएगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें - अलीगढ के श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा 8272809774

Related Articles

अध्यात्म

Makar Sankranti 2026: Make these donations according to your zodiac sign…#agranews

आगरालीक्स…मकर संक्रांति पर राशियों का क्या रहेगा प्रभाव. सूर्य नारायण की पूजा...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 13 January 2026

आगरालीक्स…मंगलवार को बजरंगबली की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 13...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 12 January 2026

आगरालीक्स…सोमवार को शिव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 12...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 11 January 2026

आगरालीक्स…संडे इन राशियों के लिए रहेगा खुशियों वाला डे. पढ़ें 11 जनवरी...

error: Content is protected !!