आगरालीक्स….Agra News आगरा से बेंगलूरू की फ्लाइट निरस्त होने पर नोकझोंक, अहमहाबाद की फ्लाइट तीन घंटे देरी से पहुंची, यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूटीं। ( Agra News: Agra Bengaluru Flight Cancel on 5th December 2025#Agra )
देश भर में इंडिगो की फ्लाइट के परिचालन में समस्या आ रही है। गुरुवार को आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर एक साथ तीन फ्लाइट आ गईं थी शुक्रवार को आगरा से बेंगलूरू जाने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी गई। वहीं, बेंगलूरू से भी आगरा के लिए फ्लाइट नहीं आई। यात्रियों की फ्लाइट को निरस्त करने की पूर्व सुझना न देने पर इंडिगो के कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। जबकि अहमहाबाद के लिए फ्लाइट तीन घंटे देरी से पहुंची।
कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूटी
आगरा से बेंगलूरू, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए फ्लाइट हैं जिन लोगों को विदेश सहित देश भर के अन्य शहरों में जाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है। ऐसे में फ्लाइट के देरी से आने और अचानक से फ्लाइट के निरस्त होने से कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गईं। यात्रियों को ट्रेन और अपने वाहन से जाना पड़ा। खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक विवेक कुमार शर्मा का मीडिया से कहना है कि यात्रियों को समझाने के प्रयास किए गए।