आगरालीक्स…आगरा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फतेहपुर सीकरी में की चादरपोशी. डिपंल यादव और जया बच्चन भी रहीं साथ. बोले—इस बार आगरा समेत यूपी में बदलेंगे खेल..
आगरा में आज शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव फतेहपुर सीकरी पहुंचे. उनके साथ पत्नी व सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी साथ रहीं. तीनों ने सीकरी में स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की और दुआ मांगी. इसके बाद मीडिया से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा कि हमने भी बीजेपी से समीकरण बदलने की कला सीख ली है और आने वाले विधानसभा चुनाव में आगरा समेत पूरी यूपी की राजनीति में भी समीकरण बदलेंगे. इस दौरान कड़ीर सुरक्षा व्यवस्था रही.आगरा में बदलेंगे समीकरण
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से हमने समीरकण बदलने की कला सीखी है. आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आगरा जिले की नौ सीटों पर भी समीकरण बदलेंगे और सपा की जीत सुनिश्चित होगी. टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी समीकरण के हिसाब से ही टिकट और रणनीति बनाएगी.
आगरा मेट्रो सपा की देन
सपा प्रमुख ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगरा की पहचान ताजमहल की शान, पेठै की मिठास और हैंडीक्राफ्ट की कला से है. इन ऐतिहासिक स्थलों पर हजारों परिवारों का रोजगार चलता है. उन्होंने कहा कि आज आगरा में जो मेट्रो का काम दिख रहा है वह समाजवादी सरकार की देन है, जिसे वर्तमान सरकार पूरा कर रही है.
सपा अध्यक्ष ने मतदाता सूची गहन परीक्षण पर चिंता जताते हुए लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि एसआईआर पर सतर्क रहें, वोट कटने नहीं देना है. सरकार वोट घटाने का काम कर रही है. आज सभी को सजग रहकर सरकार को ऐसा नहीं करने देना है. वोट कटें नहीं, बल्कि नए वोटरों के नाम लिस्ट में आने चाहिए.