Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: The District Magistrate reprimanded Metro officials for the rising pollution in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: The District Magistrate reprimanded Metro officials for the rising pollution in Agra…#agranews

261

आगरालीक्स…आगरा में बढ़ते प्रदूषण पर डीएम ने मेट्रो अधिकारियों को फटकारा. एक्यूआई रिपोर्ट की तलब. निर्माण स्थल को ढककर काम कराने के आदेश. सड़क पर पड़ी मिली बालू या मोरंग तो होगा एक्शन

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शनिवार को शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण का तत्काल संज्ञान लेकर वायु प्रदूषण रोकथाम के प्रभावी उपायों के क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों यथा यूपी पीसीबी, निर्माण कार्यों से संबंधित कार्यदाई संस्थाओं, नगर निगम, मेट्रो, जल निगम आदि विभागों के अधिकारीगण के साथ तहसील सदर कक्ष में समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम मैट्रो के अधिकारियों को तलब किया तथा शहर के एमजी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे निर्माणकार्यों से प्रभावित ट्रैफिक व्यवस्था, वायु प्रदूषण आदि के संबंध में जवाब तलब किया। जिलाधिकारी ने मेट्रो निर्माण कार्यों से शहर की यातायात व्यवस्था से आमजन को आवागमन में हो रही समस्या पर कड़ी फटकार लगाई तथा निर्देश दिए कि इन दिनों शादी विवाह के सीजन को देखते हुए सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था हेतु प्लान तैयार कर प्रभावी कार्यवाही करें, जिलाधिकारी ने एमजी रोड, कैंट स्टेशन सहित अन्य मार्गों बैरिकेडिंग व्यवस्था में सुधार करने, बढ़ते वायु प्रदूषण के दृष्टिगत निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट लगाने, स्प्रिंकलर द्वारा लगातार जल छिड़काव, स्मोक गन आदि के प्रभावी उपाय करने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय अधिकारी, यूपी पीसीबी से शहर के ऑटोमैटिक मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एकत्र आंकड़ों पर जारी एक्यूआई रिपोर्ट तलब कर उसकी समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि विगत वर्ष 2024 में नवम्बर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 141 था, अभी माह दिसंबर में लगभग 159 होने पर जिलाधिकारी द्वारा गहन चिंता जताई गई तथा एयर क्वालिटी सुधार हेतु सभी प्रभावी उपाय करने हेतु कड़े निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम को सी एंड डी वेस्ट का प्रॉपर डिस्पोजल कराए जाने, भवन निर्माण सामग्री, अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग आदि में ग्रीन नेट से ढक कर कार्य कराया जाना सुनिश्चित करने हेतुनगर निगम के अधिकारियों तथा यूपी पीसीबी को निर्देशित किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने वायु प्रदूषण मानक अनुपालन न करने, कूड़ा जलाने बालों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा जुर्माना लगाने को निर्देशित किया। बैठक में निर्माण सामग्री को ढक कर रखने, पानी का छिड़काव करते रहने, बालू, मोरंग आदि सड़क पर खुला पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रमुख मार्गों तथा उनके किनारे पर धूल जमा न होने देने, पेड़ पौधों पर भी लगातार जल छिड़काव व स्प्रे करने को मेट्रो,नगर निगम तथा फायर ब्रिगेड को निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारीगण को अपने समस्त निर्माण स्थलों पर एयर क्वालिटी मशीन लगाने तथा प्रतिदिन की एक्यूआई रिपोर्ट संबंधित को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी, यूपी पीसीबी श्री अमित मिश्रा ने बताया कि आगरा शहर में आगामी शीत ऋतु में परिवेशीय वायु की गुणता में सम्भावित वृ‌द्धि के नियंत्रण हेतु माह अक्टूबर, 2025 से माह फरवरी, 2026 तक ग्रेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आधार पर 04 स्टेज में विभाजित किया गया है। ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान के अन्तर्गत आगरा में जन सामान्य को आगामी शीत ऋतु में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर से बचाव हेतु निम्न उपायों को किये जाने हेतु जनपद में एडवाइजरी भी जारी की गई है।

जन सामान्य को वायु गुणता के प्रभावित होने के दृष्टिगत स्टेज-1, एम्बिएण्ट एयर क्वालिटी माडरेट व खराब श्रेणी (101-300 के बीच होने पर (1) गार्बेज वर्निंग को रोका जायें। (2) डीजल जनरेटर का प्रयोग कम किया जाये। (3) अपने वाहनों के पी.यू.सी. सर्टिफिकेट अपडेट रखें। (4) सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। (5) वाहन प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये हाइब्रिड वाहनों या इलैक्ट्रिक वाहन को प्राथमिकता दें। (6) टी.टी. जेड क्षेत्र में प्रतिबन्धित ईंधन कोयला, लकड़ी आदि का उपयोग न किया जाये। (7) रोड डस्ट स्वीपिंग, जल छिड़काव कर किया जाये एवं रोड डस्ट का समुचित निस्तारण किया जायें। (8) 15 वर्ष पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों को न चलायें। (9) निर्माण परियोजनाओं पर जल छिड़काव, एन्टी स्मोग गन, विन्ड ब्रेकिंग वॉल, ग्रीन नेट का प्रयोग किया जाये। (10) क्षतिग्रस्त सड़कों की ब्लैक टॉपिंग की जाये। (11) बिल्डिंग निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहन कवर्ड कर संचालित किये जायें। (12) वाहनों के आकस्मिक धुंए की जांच की जाये। (13) बिल्डिंग मैटेरियल पर जल छिड़काव व ढककर रखा जायें। उन्होंने बताया कि दैनिक एयर क्वालिटी इण्डेक्स को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित समीर एप पर देखा जा सकता है।

बैठक में नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मेट्रो अरविन्द राय, सहायक अभियन्ता शरफराज, यू०पी० गंगा जल इकाई 1. जल निगम, आगरा, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अमित मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!