आगरालीक्स…आगरा में गेस्ट हाउस के अंदर हो रहा था ‘गंदा काम’. पुलिस ने महिला—पुरुष को किया अरेस्ट. एक युवती और नाबालिग लड़की को कराया मुक्त
आगरा के थाना एत्माद्दौला और थाना एकता पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को देह व्यापार की सूचना पर धांधुपुरा स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा. टीम ने यहां देह व्यापार के आरोप में एक महिला और पुरुष् को अरेस्ट किया है और यहां से एक युवती व एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पुलिस को शनिवार को क्राइम फ्री फाउंडेशन, प्रयागराज के सदस्यों द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छापेमारी की गई. देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना एत्माद्दौला एवं थाना एकता पुलिस की संयुक्त टीम ने द ताज पेइंग गेस्ट हाउस एवं डॉरमेट्री पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में देह व्यापार में संलिप्त एक पुरुष अभियुक्त अनिल कुमार एवं एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक युवती व एक किशोरी को सुरक्षित मुक्त कराया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 44800 रुपये व बीयर व शराब की खाली बोतलें एवं कैन बरामद हुईं.