आगरालीक्स….आगरा में लोहिया कंपनी की नई इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर योद्धा की पहली हुई डिलीवरी…
आगरा में गुरुजी मोटर्स पर लोहिया कंपनी की नई इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर योद्धा की पहली डिलीवरी की गई. लोहिया कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ब्रांड 'योद्धा' के तहत 'योद्धा EPOD' (पैसेंजर) लॉन्च की गई हैं, जो भारतीय बाजार के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिसमें EPOD एक बार चार्ज करने पर 227 किमी तक की रेंज देता है, और यह टिकाऊ, किफायती और आधुनिक सुविधाओं जैसे डिजिटल डिस्प्ले, सिटी/बूस्ट मोड से लैस है, जो इसे प्रतिस्पर्धी बाजार में एक मजबूत विकल्प बनाता है.गुरुजी मोटर्स पर इस गाड़ी की पहली डिलीवरी यशपाल चौधरी को हुई. इस अवसर पर गुरुजी मोटर्स के डायरेक्टर बलजीत सिंह उपस्थित रहे.