आगरालीक्स…आगरा में एडीएम सिटी और नगर आयुक्त ने किया नगर कीर्तन मार्ग का निरीक्षण. गुरुद्वारा माईथान से गुरु का ताल का की देखी व्यवस्थाएं. 14 दिसंबर को निकलेगा नगर कीर्तन
14 दिसंबर को निकालने जा रहे विशाल नगर कीर्तन के मार्ग की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा माईथान से प्रारंभ होकर घटिया चौराहा, एमडी जैन, हरी पर्वत चौराहा से स्पीड कलर लैब होते हुए आरबीएस रोड मास्टर प्लान रोड, खंदारी चौराहे से बायपास सर्विस रोड पर पहुंचेगा। सर्विस रोड से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर पहुंच, लोहे वाले फ्लाई ओवर के नीचे से नगर कीर्तन बाईपास के दूसरी ओर सर्विस रोड से होते हुए सीधे गुरुद्वारा गुरु का ताल पर समाप्त होगा।
एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ,नगर निगम से अपर नगर आयुक्त के साथ ट्रैफिक पुलिस ,थाना पुलिस ,विद्युत विभाग, जलकल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे ।पूरे मार्ग के दौरान समस्याओं में गुरुद्वारा माई थान से लेकर घटिया चौराहे तक के बीच में सीवर की समस्या व अनावश्यक रूप से खड़े वाहन की ओर गुरुद्वारा मैं ठन के प्रधान कमलदीप सिंह वह हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने प्रशासन का ध्यान केंद्रित किया वहीं घटिया चौराहे से विक्टोरिया स्कूल तक सड़क किनारे बन रही नाली व खरंजे के निर्माण कार्य के चलते सड़क पर काफी मालवा था ।अधिकारियों ने यह मालवा भी जल्द उठा लेने लेते हुए सड़क को पूरी तरह से क्लियर कर देने का आश्वासन दिया है। वहीं स्पीड कलर लैब से आरबीएस चौराहे तक सड़कों पर बिजली की तारें काफी नीची नजर आ रही थी।

आरबीएस चौराहे खंदारी चौराहे पर गंदगी और जल भराव की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया गया इस प्रकार पूरे मार्ग का सभी अधिकारियों ने गहनता के साथ निरीक्षण किया और समय रहते सभी समस्याओं का निदान कर ,व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने का आश्वासन दिया गया। वहीं गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुख्य द्वार पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक हाई मास्क लगाई जाने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी गई है। मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन से आग्रह किया गया है कि नगर कीर्तन के लिए रूट डायवर्जन प्लान को जल्द से जल्द तैयार कर सार्वजनिक कर दिया जाए जिससे कि शहर वासियों को यातायात परिवर्तन की जानकारी मिल सके और उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचने पर अधिकारियों ने मौजूद मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी से भी मुलाकात की ।मार्ग की व्यवस्थाओं पर चर्चा के बाद बाबा प्रीतम सिंह जी ने ए डी एम सिटी और अपर नगर आयुक्त को सिरोंपा देकर सम्मानित भी किया। निरीक्षण के दौरान समन्वयक बंटी ग्रोवर ,लकी सेतिया, पाली सेठी ,प्रवीण अरोड़ा ,अर्शदीप सेठी ,प्रवीण अरोड़ा, रौनक अरोड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।