हाथरसलीक्स…छह महीने के बच्चे ने खा लिया तंबाकू वाला दंत मंजन. अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत.
हाथरस से एक दर्दनाक और चिंतित कर देने वाली खबर सामने आई है. अलीगढ़ के इगलास के गांव कारस में रहने वाले एक छह माह के बच्चे ने घर में रखा तंबाकू वाला दंत मंजन खा लिया. बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हाथरस जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के समय बच्चे की घर में केवल बच्चे की मां और बच्चा था. इसका पिता मजदूरी करने के लिए गया हुआ था. परिजनों ने बताया कि मां रसोई में काम कर रही थी और बच्चा आंगन में खेल रहा था. खेल—खेल में बच्चे ने यहां रखे तंबाकू वाले दंत मंजन को खा लिया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. परिजन तत्काल अस्पताल लेकर भागे लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया.