मथुरालीक्स…मथुरा के चार गांवों को सुबह—सुबह 400 पुलिसकर्मियों ने घेरा. 300 से अधिक घरों में पुलिस ने दी दबिश. 42 लोग लिए हिरासत में, 100 से अधिक भाग निकले…जानिए ये चौंकाने वाला मामला
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में सुबह—सुबह 400 से अधिक पुलिसकर्मी पहुंच गए. पुलिस ने चार गांवों को घेर लिया और दबिश दी गई. पुलिस ने यह दबिश साइबर ठगी के खिलाफ चलाई गई थी. इसमें पुलिसकर्मियों ने 42 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सौ से अधिक लोग राजस्थान सीमा की ओर भाग निकले. पुलिस पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है. यह अभियान यहां साइबर ठगों के संगठित गिरोह को पकड़ने के लिए चलाया गया था.साइबर ठगी गिरोह में शामिल हैं 80 प्र्तिशत युवा
मथुरा के करीब एक दर्जन गांवों में साइबर ठगों के कारण बदनाम हे. बताया जाता है कि इस गांव के 80 प्रतिशत से अधिक युवा साइबर ठगी गिरोह में शामिल हैं. इन्हें टटलू के नाम से भी जाना जाता है. पहले यह ठग नकली ईंट, सस्ता सामान बेचने का लालच देकर लोगों को बुलाते थे और फिर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे.लेकिन कई सालों से इन गांवों के युवा साइबर ठगी गिरोह के लिए काम करते हैं. आनलाइन ठगी के जरिए हजारों लोगों को ठग चुके हैं. ऐसे में एसएसपी ने इन गांवों निगरानी के आदेश दिएथे.
गुरुवावर को सुबह पांच बजे चार एएसपी, चार सीओ, 15 थाना प्रभारी, 27 सब इंस्पेक्टर और 300 पुलिसकर्मियों के साथ दो प्लाटून पीएसी और बम स्कवॉयड की टीम ने एक दूसरे से सटे चार गांव देवसेरस, मुडसेरस, मडौरा और नगला अकातिया को घेर लिया. जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी पुलिस ने इन गांवों में दबिश देना शुरू कर दी. पुलिस को देख गांवों में अफरातफरी मच गई और भगदड़ होने लगी. गिरोहों में शामिल लोग घरों से कूदकर भागने लगे. लेकिन पुलिस ने गांव और उसके बाहर खेतों में दौड़ाकर करीब 42 लोगों को दबोच लिया. हालांकि सौ से अधिक लोग राजस्थान सीमा की ओर भागने में सफल हो गए. पुलिस ने इन गांवों में 12 घंटे से अधिक समय तक सर्च आपरेशन चलाया. पुलिस ने घरों से सात बाइकें भी बरामद की हैं. इसके अलावा भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, कई फर्जी कागजात, दर्जनों मोबाइल, आधार कार्ड, डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि 300 से अधिक घरों में तलाशी ली गई. कई दिनों से इन गांवों में निगरानी रखी जा रही थी. पकड़े गए शातिरों से पूछताछ की जा रही है.