आगरालीक्स आगरा में युवती की स्कूटी के आगे मनचलों ने अपनी स्कूटी लगा दी, युवती को खींचने की कोशिश, थप्पड़ जड़े, भीड़ ने तीन को दबोचा। ( Agra News: Miscreants slap girl on road, Three in Police custody#Agra )
आगरा के आगरा कैंट क्षेत्र के पास की रहने वाली युवती गुरुवार शाम को स्कूटी से शाहगंज बाजार गई थी, वी मार्ट के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, युवती ने उन्हें टोका तो मांफी मांग कर चले गए। युवती करीबी 20 मिनट बाद वी मार्ट से बाहर निकली, स्कूटी से वह अपने घर जाने लगी, आरोप है कि स्कूटी सवार दो युवक उसके पीछे पीछे आने लगे। इसे देख युवती ने राहगीर से मदद मांगी, उन्हें बताया कि दो युवक उसका पीछा कर रहे हैं। राहगीर युवती के साथ चलने लगा।
एडीआरडीई की तरफ मुड़ते ही मनचलों ने युवती की स्कूटी रोकी
ईदगाह चौराहे से आगे युवती एडीआरडीई की तरफ मुड़ी इसी दौरान पीछा कर रहे युवक आ गए और उन्होंने उसके आगे अपनी स्कूटी लगा दी। युवती ने विरोध किया तो उसके थप्पड़ जड़ दिया, शोर चमाने पर आस पास के लोग आ गए उन्होंने स्कूटी सवार उनके तीन अन्य साथियों में से तीन युवकों को दबोच लिया। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।