आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में बारिश में शास्त्रीपुरम की दो लाख आबादी वाली कॉलोनी जलभराव से घरों में कैद नहीं रहेगी, 81 करोड़ से बनने वाले नाले को मंजूरी, 13 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की जलनिकासी के लिए शास्त्रीपुरम से नेशनल हाईवे आशा राम बाबू स्कूल के पास तक नाले का निर्माण होगा। ( Agra News: Rs 81 Crore Drain to solve water logging in Shastripuram during Monsoon#Agra )
आगरा में मानसून की बारिश में शास्त्रीपुरम, यूपीएसआईडीसी के साथ ही आस पास की कॉलोनियों में जलभराव से लोग बाहर नहीं निकल पाते हैं। इस क्षेत्र की जलनिकाली के लिए लंबे समय से स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं। 2005 में एडीए ने जलनिकासी के लिए नाले निर्माण का कार्य कराया था लेकिन नाले का निर्माण करते समय शास्त्रीपुरम क्षेत्र से आए नाले के तल से नेशनल हाईवे से जोड़े जाने वाले नाले के तल का हिस्सा 3.5 मीटर ऊंचा है इससे पानी नाले से नेशनल हाईवे की तरफ नहीं पहुंच पा रहा था इसमें बदलाव किया गया है।
नाले को मिली मंजूरी
आगरा विकास प्राधिकरण यानी एडीए वीसी एम. अरुन्मोली ने गुरुवार को लखनऊ में प्रजेंटेशन दिया। कहा कि नाला 1410 मीटर की लंबा होगा और आयताकार होगा। चौड़ाई 5 मीटर और गहराई 2 मीटर होगी। नाले का निर्माण प्राकृतिक गुरुत्वाकर्षण प्रवाह के माध्यम से ही किया जाएाग। नाले में बहने वाले पानी का ट्रीटमेंट फाइटोरिमेडिएशन और बायोरेमेडिएशन विधियों के तहत होगा। जिससे यमुना नदी में दूषित पानी नहीं जाए।