आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो साइट से हो रही थीं सरिया चोरी. चोरी करने वाला निकला सिक्योरिटी सुपरवाइजर. रंगे हाथ पकड़ा गया
आगरा में इस समय मेट्रो निर्माण का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है. लेकिन हाल ही में जानकारी मिली कि सेंट जॉन्स के पास मेट्रो साइट से लोहे की सरिया चोरी की जा रही हैं. इस पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर को सरिया चचोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है. आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस जांच कर रही है.आगरा में मेट्रो निर्माण में सुरक्षा का काम श्रीबालाजी सिक्योरिटी को मिला है. सेंट जॉन्स साइट पर तैनात सुपरवाइजर राजेंद्र प्रसाद ने थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज कराई कि 9 दिसंबर की शाम करीब पौने पांच बजे पिलर नंबर 217 की साइट से जेसीबी द्वारा तीन से चार क्विंटल 32 एमएम सरिया चोरी की जा रही थीं. सिक्योरिटी सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार को जेसीबी समेत रंगेहाथ पकड़ा गया. उसका एक साथी मौके से भाग निकला. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है. दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.