आगरालीक्स ….Agra News: आगरा की युवती के प्रेमी की सूचना पर पुलिस ने 50 दिन बाद यमुना किनारे से बरामद किए शव के अवशेष, रिटायर दरोगा पिता और मां को हिरासत में लिया। ( Agra News: 35 year old woman dead body part recover after her boy friend inform to police, woman Parents in custody#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के विनायक गार्डन मलपुरा निवासी रिटायर दरोगा रणवीर सिंह यादव की 35 साल की पुत्री अंशु यादव के गांव आवासी निवासी अनुराग यादव से प्रेम संबंध थे, परिजनों को जानकारी होने पर इसका विरोध किया लेकिन अंशु मानने को तैयार नहीं थी। 24 अक्टूबर की रात को अंशु ने अनुराग को वाटस एप पर वीडियो भेजकर परिजनों द्वारा धमकाने की जानकारी दी। इसके बाद अंशु का फोन बंद हो गया, कई दिन तक अंशु से संपर्क न होने पर अनहोने की आशंका जताते हुए अनुराग ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। इसके बाद 30 अक्टॅबर को परिजनों ने थाना मलपुरा में बेटी अंशु की गुमशुदगी दर्ज करा दी।
प्रेमी ने 13 दिसंबर को पुलिस को अंशु की हत्या कर शव गायब करने की दी सूचना
अनुराग यादव ने 13 दिसंबर को सूचना दी कि अंशु की हत्या कर उसके माता पिता ने शव गायब कर दिया है। पुलिस ने रिटायर दरोगा रणवीर और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद इटावा के ग्वालियर बाईपास पर सुनवारा गांव के निकट यमुना किनारे से शव के अवशेष बरामद कर लिए, इनकी डीएनए जांच कराई जाएगी। आनर किलिंग की आशंका पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।