मथुरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय पौने तीन घंटे बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त. प्रबंधन समिति को थमाया नोटिस…
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा उच्चाधिकार प्रबंधन समिति का गठन किया गया है. इस समिति ने सितंबर में हुई बैठक में ठाकुर जी के दर्शन ेक समय में हर दिन करीब पौने तीन घंटे बढ़ाने का आदेश जारी किया था. हालांकि यह आदेश मंदिर के सेवायतों ने लागू नहीं किया और इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. सोमवार को याचिका पर हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दर्शन का समय बढ़ाने पर समिति को नाटिस जारी किया है. अब समिति सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी.दायर याचिका में सेवायतों की ओर से कहा गया कि ठाकुर जी की सेवा बाल रूप में होती है, इसलिए उन्हें विश्राम के लिए पर्याप्त समय की जरूरत है. दर्शन के समय को बढ़ाया गया तो ठाकुर जी के विश्राम में खलल पड़ेगा. इस पर जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने प्रबंधन कमेटी को नोटिस जारी करने को कहा. अब इसकी सुनवाई जनवरी के पहले सप्ताह में होगी.